{"_id":"682cce9f2b5d857e010d6994","slug":"sdm-arrived-to-see-the-land-of-satsang-bhawan-in-sitamarhi-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-126374-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीतामढ़ी में सत्संग भवन की जमीन देखने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीतामढ़ी में सत्संग भवन की जमीन देखने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में सत्संग भवन सहित कई विकास कार्यों के लिए मंगलवार को सीतामढ़ी में जमीन चिह्नित करने का काम शुरू हो गया।
दोपहर बाद उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव सहयोगी नारेपार लेखपाल दिवाकर यादव, बनकट लेखपाल और कानूनगो संग सीतामढ़ी पहुंच कर सरकारी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि तीन स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है। जिलाधिकारी से उक्त जमीन के बारे में चर्चा की जाएगी।
उच्चाधिकारियों की संस्तुति पर उसे आगे भेजा जाएगा। बताते चलें कि प्रमुख सचिव धर्मार्थ विभाग मुकेश कुमार मेश्राम का सीतामढ़ी में दौरा हुआ था।
उन्होंने सीतामढ़ी की पौराणिक महत्ता को देखते हुए धार्मिक स्थल सीतामढ़ी में आठ हजार वर्ग मीटर जमीन में सत्संग भवन, पार्किंग, सुलभ शौचालय, सहित कई कार्यों को कराने के लिए जमीन का प्रस्ताव जिलाधिकारी भदोही से मांगा है।