फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scorpio collided with divider on flyover major accident averted traffic disrupted for half an hour

Bhadohi News: फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, टला बड़ा हादसा, आधे घंटे आवागमन बाधित रहा

Tue, 15 Apr 2025 07:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 15 Apr 2025 07:20 PM IST
सार

टायर ब्रस्ट होने के कारण फ्लाईओवर से स्कार्पियो टकरा गई जिससे डिवाइडर दो जगहों से टूट गया। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए लेकिन आवागमन आधे घंटे तक बाधित रहा।
 

विज्ञापन
Scorpio collided with divider on flyover major accident averted traffic disrupted for half an hour
डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर फ्लाईओवर पर बुधवार को एक बड़ी घटना होने से टल गई। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक स्कार्पियों का टायर ब्रस्ट हो गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंक्रीट की डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि डिवाइडर नीचे नहीं गिरा, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


प्रयागराज के हंडिया के तारागांव निवासी संतोष यादव, राज यादव, आनंद यादव, ओम प्रकाश यादव और आशुतोष यादव स्कार्पियों से मंगलवार की शाम वाराणसी की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी स्कार्पियो जैसे ही हाईवे के कौलापुर फ्लाईओवर पर पहुंची। इस बीच उनका टायर ब्रस्ट हो गया।
विज्ञापन


जिससे उनकी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के ऊपर ही डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंक्रीट का मजबूत डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्कार्पियो सवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए। वहीं क्षतिग्रस्त डिवाइडर दो भागों में टूट गया। गनीमत रहा कि भारी डिवाइडर गिरा नहींअन्यथा स्कार्पियों सवार लोगों के साथ फ्लाईओवर के नीचे मौजूद लोगों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होने के कारण फ्लाईओवर के नीचे काफी चहल-पहल रहती है। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे दक्षिणी लेन पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन के सहारे क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को हटवाया और हाईवे पर आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed