फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Schools with less than 50 students will be adjusted

Bhadohi News: 50 से कम छात्र वाले विद्यालय होंगे समायोजित

Mon, 23 Jun 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Schools with less than 50 students will be adjusted
जिले में 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों का जल्द ही निकटवर्ती स्कूलों में विलय या समायोजित किया जाएगा। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार का पत्र आने पर बेसिक शिक्षा विभाग इसे प्रभावी बनाने में जुट गया है। बीएसए ने ऐसे विद्यालयों की सूची खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी है। 2024 में कुल 16 विद्यालय चिन्हित हुए थे, लेकिन 2025 में उसमें कई का नामांकन प्रतिशत बढ़ गया है। अब नए सिरे से विद्यालय की सूची आने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1.47 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच हजार के करीब शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र तैनात हैं। अप्रैल में नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद से ही बच्चों के नामांकन को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया गया। जुलाई में दूसरे चरण में अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन किया जाएगा, हालांकि कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां नामांकन की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

शासन ने अब ऐसे विद्यालयों को पास के विद्यालय में विलय करने की कवायद शुरू की है। शासन की मंशा है कि इससे विद्यालयीय शिक्षा व्यवस्था में नवाचार एवं सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी। विद्यालयों में भवन, कक्षा-कक्ष, आईसीटी उपकरण, शैक्षणिक सामग्री आदि का साझा उपयोग कर शिक्षा को अधिक प्रभावशाली एवं विद्यार्थी केंद्रित बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही हर कक्षा के लिए एक शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इससे समय सारिणी का आदर्श पालन भी संभव होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूलों के विलय से प्रशासनिक अनुश्रवण बेहतर होगा। संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब स्थापना के लिए केंद्र सरकार द्वारा नामांकन आधारित मंजूरी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में 50 से कम बच्चों का नामांकन करने वाले विद्यालय को चिन्हित किया जाना है। इसके लिए बीईओ को निर्देश दिया गया है। यह शासन की बड़ी पहल है। इससे परिषदीय स्कूलों की शिक्षा में सुधार होगा। वहीं, बच्चों को भी लाभ होगा। - विकास चौधरी, प्रभारी बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article