फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scam in housing construction, notice to head-secretary

आवास निर्माण में धांधली, प्रधान-सेक्रेटरी को नोटिस

Fri, 20 Mar 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Scam in housing construction, notice to head-secretary
ज्ञानपुर। भदोही विकास खंड के तुलसीचक के प्रधान और सेक्रेटरी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। शुक्रवार को सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने मुसहर बस्ती में पहुंचकर आवास निर्माण की हकीकत देेेखी। मौके पर दोयम दर्जे का ईंट मिलने पर नाराजगी जताई। ईंट को हटवाने का निर्देश देते हुए प्रधान और सेक्रेटरी से जवाब तलब किया है। सभी को पक्का छत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है। उसी के तहत तुलसीचक गांव की मुसहर बस्ती निवासी नगीना, बिंदू, रीनू, गुड्डी, रीता, सुदामा देवी और डबलू को आवास आवंटित किया गया है। बुधवार को दोपहर में निर्माण के दौरान बिंदू देवी पत्नी अरविंद के आवास का छज्जा एकाएक भरभराकर गिर गया। मामला संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी बस्ती में पहुंचे। एक-एक आवास को देखा। जांच के दौरान पाया गया कि बस्ती के सात मुसहरों को आवंटित आवास का पैसा ग्राम प्रधान ने निकलवा लिया है। प्रधान के माध्यम से ही सभी आवास बनवाए जा रहे हैं। सीडीओ ने बताया कि आवास निर्माण में दोयम दर्जे का ईंट प्रयोग होते मिला है। सेक्रेटरी मामले को लेकर अनजान बने थे, जिसके लिए प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed