फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Satyagraha for 23 months by starving for six hours every day in bhadohi know what is demand

इनसे मिलिए: हर रोज छह घंटे भूखे रह कर 700 दिन से कर रहे सत्याग्रह, जानें सरकार से क्या है मांग

Mon, 21 Nov 2022 11:29 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 11:29 AM IST
सार

सशक्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव पिछले 23 महीने से अपने कैंप कार्यालय पर रोज छह घंटे भूखे रहकर सत्याग्रह करते आ रहे हैं। मंगलवार से कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह करेंगे। 

विज्ञापन
Satyagraha for 23 months by starving for six hours every day in bhadohi  know what is demand
सशक्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ी लड़ाई के लिए कठिन रास्ते पर चलना होता है। इससे हौसला मजबूत होता है। यह कहना है कि पिछले 23 महीने से रोज छह घंटे भूखे रहकर सत्याग्रह करते आ रहे सशक्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव का। भदोही जिले के विकास, जातिगत जनगणना और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने सहित नौ मांगों के लिए नागमलपुर स्थित कैंप कार्यालय पर सत्याग्रह कर रहे बैजनाथ मंगलवार से कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह करेंगे। 

विज्ञापन


20 दिसंबर 2020 को उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर बैठकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया था। वह दिन है और आज का दिन, उनका सत्याग्रह हर रोज चलता आ रहा है। हर रोज वह सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक लगातार छह घंटे भूखे रहकर आंदोलन को गति देते हैं।
विज्ञापन


इतने दिनों के आंदोलन का कुछ भी परिणाम न निकलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इतने दिनों में सिर्फ 25 फरवरी 2021 को पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव का एक लेटर आया है। इसमें उनकी मांगों पर विचार के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित करने की बात बताई गई है। इसके बाद किसी ने भी कोई खबर नहीं ली, अलबत्ता हर रोज एलआईयू की रिपोर्ट जरूर लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर-दुर्गागंज के जर्जर रोड के लिए 2018 में 83 दिन, 12 जनवरी को लखनो में बर्निंग वैन हादसे के बच्चों को न्याय दिलाने के लिए 31 दिन और 2001 में प्रयागराज हाईकोर्ट के सामने कोर्ट का बंटवारा न होने देने के लिए लगातार 87 दिनों तक आंदोलन किया था।
पढ़ें: दरोगा को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दोनों थे सगे भाई, गोलियों की आवाज से थर्राया इलाका

इन सभी आंदोलन में उन्होंने जीत हासिल की है। इसमें भी उन्हें सफलता मिलेगी। बताया कि मंगलवार से वह कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed