फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दरोगा को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दोनों थे सगे भाई, गोलियों की आवाज से थर्राया इलाका

Mon, 21 Nov 2022 10:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 10:30 AM IST
Encounter in varanasi two criminal killed who shoot out inspector see photos
वाराणसी में रिंग रोड के पास मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

पिछले काफी लंबे वक्त से शांत पड़े वाराणसी जिले में सोमवार अलसुबह फिर गोलियां तड़तड़ाईं। पुलिसिया इकबाल को चुनौती देने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में मार गिराया। हालांकि उनका तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी घायल हुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के भेलखा गांव में रिंग रोड के समीप मुठभेड़ हुई। इस दौरान आमने-सामने की कई राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तडतड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाशों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।



उनकी शिनाख्त रजनीश उर्फ बऊआ सिंह निवासी गोलवा जिला समस्तीपुर (बिहार) और उसके सगे भाई मनीष के तौर पर हुई है। तीसरा फरार आरोपी इनका भाई लल्लन है। यह तीनों अत्यंत शातिर हत्यारे एवं लुटेरे हैं। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने मारे गए बदमाशों की डिटेल्ड क्रिमिनल हिस्ट्री बिहार पुलिस से मांगी है। जानकारी के अनुसार तीनों हाल ही में पटना जेल से भागे थे और बिहार पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश थी।

Encounter in varanasi two criminal killed who shoot out inspector see photos
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और एक 32 बोर की पिस्टल, बाइक, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात बरामद किए हैं। यह पिस्टल वही है जिसे लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार पर कुछ दिन पहले ही जानलेवा हमला कर लूटा था। इसके बाद से ही पुलिस को बदमाशों की तलाश थी। 


Encounter in varanasi two criminal killed who shoot out inspector see photos
वाराणसी में रिंग रोड के पास मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के दरेखू में 9 नवंबर की शाम लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव पर तीन बदमाशों ने हमला बोला था। गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूट ली थी।  कमिश्नरेट विस्तार के बाद इस घटना ने महकमे को हिलाकर रख दिया था। बदमाशों की गिरफ्तारी और सरकारी पिस्टल की बरामदगी करना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। 

विज्ञापन
Encounter in varanasi two criminal killed who shoot out inspector see photos
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त ने बताया कि दरोगा अजय यादव को गोली मार कर पिस्टल लूटने की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार लगी हुई थीं। सोमवार तड़के सर्विलांस की मदद से पता लगा कि घटना में वांछित तीन बदमाश भेलखा गांव के पास रिंग रोड से गुजरने वाले हैं। 

Encounter in varanasi two criminal killed who shoot out inspector see photos
वाराणसी में रिंग रोड के पास मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

इस पर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और बड़ागांव थाने की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी। बदमाशों की गोली से क्राइम ब्रांच के सिपाही शिव बाबू भी घायल हुए। एक बदमाश भाग निकला। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed