फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Satsang Bhawan will be built in Sitamarhi, facilities will be developed in two acres

Bhadohi News: सीतामढ़ी में बनेगा सत्संग भवन, दो एकड़ में विकसित की जाएंगी सुविधाएं

Mon, 19 May 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Satsang Bhawan will be built in Sitamarhi, facilities will be developed in two acres
महादेव शुक्ला, सीतामढ़ी।
विज्ञापन

श्रीसीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में सत्संग भवन बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से यहां श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग, पेयजल और सुलभ शौचालय की सुविधा का विस्तार किया जाएगा। प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार को पत्र भेजकर सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में आठ हजार स्क्वायर मीटर जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं धर्मार्थ मुकेश कुमार मेश्राम पिछले दिनों सीतामढ़ी में पर्यटन विभाग के कार्यों का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान मंदिर प्रबंधक कैलाश चंद्र ने उन्हें वाहन पार्किंग की समस्या व अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की थी। सत्संग भवन बनने के बाद यहां साधु-संत सत्संग तो वहीं श्रद्धालु भजन संध्या कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि यहां प्रतिदिन लगभग 15 हजार श्रद्धालु आते हैं। कायाकल्प होने से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। संवाद

वर्जन
प्रमुख सचिव का पत्र प्राप्त हुआ है। दो एकड़ जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन का चिह्नांकन करने के बाद प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। - शैलेश कुमार, डीएम ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed