फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   sarver fail

सर्वर फेल होने से ठप रही ब्राडबैंड सेवा

Fri, 04 Oct 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
sarver fail
ज्ञानपुर। भारतीय संचार निगम लिमिटेड का सर्वर फेल होने से शुक्रवार को आधे जिले की ब्राडबैंड सेवा ठप रही। इससे सरकारी और निजी दफ्तरों में करीब पांच घंटे तक कामकाज बाधित रहा। शाम चार बजे के बाद सर्वर सही होने से काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

सरकारी संचार कंपनी बीएसएनएल की सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कभी ओएफसी केबिल कटने तो कभी तकनीकी खामियों से नेटवर्क, मोबाइल संग ब्राडबैंड सेवा प्रभावित हो जाती है। बीएसएनएल का नेटवर्क खराब होने से निजी संचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क भी प्रभावित हो जाते हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे के बाद अचानक सर्वर फेल हो गया। जिससे बैंक, डाकघर, विभिन्न सरकारी कार्यालय से लेकर निजी दफ्तरों में कामकाज बाधित रहा। ज्ञानपुर, गोपीगंज समेत जंगीगंज, कोइरौना, सेमराध, ऊंज, बेरवा पहाड़पुर, सीतामढ़ी, कटरा बाजार, धनतुलसी आदि क्षेत्रों में ब्राडबैंड सेवा ठप रही। दोपहर चार बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई। दफ्तरों में जरूरी कार्य न हो पाने के कारण उपभोक्ता खीझ उठे। बीएसएनएल के मंडल अभियंता डीएन उपाध्याय ने कहा कि वाराणसी में तकनीकी खामी से सर्वर फेल हो गया थ। जिसे शाम चार बजे तक सही कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed