फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sanitize public places on Saturday-Sunday

शनिवार-रविवार को सार्वजनिक स्थलों को कराएं सैनिटाइज

Sat, 18 Jul 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Sanitize public places on Saturday-Sunday
भदोही रेलवे स्टेशन परिसर को सेनिटाइज करते दमकल कर्मी। - फोटो : BHADOHI
भदोही। पुलिस उप महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने शनिवार को भदोही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का सैनिटाइजेशन कराया। वहां मौजूद एसपी रामबदन सिंह और डीएम राजेंद्र प्रसाद से प्रत्येक शनिवार और रविवार रेलवे स्टेशन, चिकित्सालयों, मुख्य सड़कों को अपने देखरेख में सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय बीतने के साथ कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष की धार कम नहीं होनी चाहिए। हर अधिकारी, हर कर्मचारी और आम जन इसके खात्मे में अपना सौ प्रतिशत सहयोग दें।
विज्ञापन

शाम 4.45 बजे आईजी भदोही स्टेशन पहुंचे। उनके साथ डीएम और एसपी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य और दमकल कर्मी भी थे। उन्होंने वहां पहुंचते ही कहा कि परिसर को सैनिटाइज कराना शुरू करें। जब तक दमकल कर्मियों ने परिसर को सैनिटाइज किया, वह वहां मौजूद रहे। कहा कि स्टेशन का कोने कोने तक सैनिटाइजर पहुंचना चाहिए। कहा जिला जिला प्रशासन और एसपी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक स्थल, अस्पताल, तहसील, मुख्य सड़कें सैनिटाइज हों। बताया कि ऐसा मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है। इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

लगभग 30 मिनट तक स्टेशन पर रहने के बाद वे पैदल ही सड़क सैनिटाइज कराते हुए भदोही कोतवाली आए। जहां से अपने वाहन से कारपेट एक्सपो मार्ट कोविड हास्पिटल पहुंचे। वहां रोगियों के खाने पीने की मेन्यू की जानकारी ली। परिसर के सैनिटाइजेशन में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीके सिंह, सीओ भूषण वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed