फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sanitary pad machines will be installed in Kasturba schools.

Bhadohi News: कस्तूरबा विद्यालयों में लगेगी सेनेटरी पैड मशीन

Fri, 10 Oct 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitary pad machines will be installed in Kasturba schools.
छात्राओं के स्वास्थ्य -सुरक्षा और स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक इंसीनरेटर वेंडिंग मशीन (सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन) लगाई जाएंगी। इसके लिए प्रति स्कूल 15 हजार रुपये अवमुक्त हो गया है। जल्द ही सभी स्कूलों में उक्त मशीन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अभोली को छोड़कर सुरियावां, औराई, डीघ, ज्ञानपुर और भदोही ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इसमें छठवीं से आठवीं तक की करीब 500 छात्राएं पढ़ती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 11 से 18 वर्ष की किशोरी अगर माहवारी के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखती है तो वह कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं और होने वाले संक्रमण से बच सकती हैं। यह भी मानना है कि माहवारी को लेकर लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं। इसी को लेकर अब कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं की सहूलियत के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंसीनरेटर वेडिंग मशीन की स्थापना होगी। मशीन स्थापित होने के बाद छात्राओं की ओर से प्रयुक्त पैड का निस्तारण आसानी से हो सकेगा। जिला समन्वयक रितेश दीक्षित ने बताया कि पूर्व में यह मशीन लगाई गई थीं, हालांकि छात्राओं की संख्या अधिक होने से समस्या हो रही थी। अब सभी स्कूलों में एक-एक नई इलेक्ट्रॉनिक इंसीनरेटर वेडिंग मशीन लगाने के लिए धनराशि मिल गई है। जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन मिलने के बाद जेम पोर्टल से मशीन क्रय कर इन्हें विद्यालयों में लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed