फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Samman Yatra taken out in support of farmers

किसानों के समर्थन में निकाली सम्मान यात्रा

Sun, 21 Nov 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Samman Yatra taken out in support of farmers
वहिदानगर। सुभासपा की ओर से रविवार को किसानों के समर्थन में सम्मान यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष राजभर के नेतृत्व में रोही से निकली सम्मान यात्रा वहिदानगर मोड़ पर समाप्त हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि किसानों को जुबानी नहीं बल्कि लिखित आदेश से संपूर्ण हक मिल सकता है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष निहाला पासी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के नाम पर द्वेष भावना की राजनीति करती है। उनका चेहरा अब आम जनता देख चुकी है। आने वाले समय में बदलाव होने से ही महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी, उत्पीड़न से छुटकारा मिलेगा। यात्रा में जितेंद्र राजभर, सुनील यादव, संजय यादव, जवाहरलाल सरोज, लालबहादुर, बृजेश, प्रदीप, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed