फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Samman Nidhi for the first time to 34 thousand farmers

34 हजार किसानों को पहली बार सम्मान निधि

Thu, 25 Nov 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi for the first time to 34 thousand farmers
ज्ञानपुर। जिले के 34 हजार किसानों को पहली बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली जबकि दो लाख 12 हजार किसानों को 10वीं किस्त मिलेगी। 15 दिसंबर से दो-दो हजार रुपये की किस्त उनके खाते में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। कृषि विभाग 30 नवंबर तक पात्र किसानों का डिटेल लॉक करेगा। कर्ज से डूबे किसानों के लिए केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की। इस योजना में प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये प्रति वर्ष देने की व्यवस्था है। जिले में शुरूआती दौर में तो 1.78 लाख किसान ही पंजीकृत हुए थे, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर दो लाख पहुंच गई। केंद्रीय और प्रांतीय स्तर से फिल्टर होने के बाद दो लाख 12 हजार किसानों को अब तक सम्मान निधि का लाभ मिला। इसमें एक लाख 90 हजार को नौ किस्त मिल चुकी जबकि तकनीकी खामियों के कारण 20 से 22 हजार किसानों को सभी किस्त नहीं मिल सकी। जिन्हें लाभ देने के लिए अभिलेखों में सुधार किया जा रहा है। नौवीं किस्त तक जिले में जहां दो लाख 12 हजार किसान चिन्हित थे वहीं अब संख्या बढ़कर दो लाख 46 हजार पहुंच गई है। उप कृषि निदेशक अरविद कुमार सिंह ने बताया कि लाभार्थी किसानों के निधन से रकबा चार से पांच लोगों में बंट जा रहा है। जिससे किसानों की संख्या 34 हजार तक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अबकी बार दो लाख 46 हजार किसान योजना का लाभ पाएंगे। जिसमें 34 हजार को पहली किस्त मिलेगी और 30 नवंबर तक किसानों का खाता लॉक कर दिया जाएगा। 15 दिसंबर से किस्त खाते में आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed