{"_id":"60b8e9058ebc3e7ffa1cde00","slug":"sale-of-four-shops-banned-one-suspended-bhadohi-news-vns59279936","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों की बिक्री पर रोक, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों की बिक्री पर रोक, एक निलंबित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खरीफ सीजन शुरू होने पर निजी दुकानदारों की मनमानी भी शुरू हो गई है। किसानों से अधिक दाम लेने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को कृषि समेत अन्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने 45 दुकानों की जांच की। इस दौरान खामी मिलने पर चार दुकानों से बीज, खाद की बिक्री पर रोक लगा दिया जबकि एक के अनुबंध पत्र को निलंबित किया। छह दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को तहसीलवार अधिकारियों की टीम गठित कर कराई गई सघन छापे की कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल मच गई। इस दौरान तमाम दुकानदार शटर डाउन कर इधर-उधर खिसक लिए। हालांकि जांच अभियान में पूरे जिले की कुल 45 दुकानों पर जांच की गई। अनियमितता मिलने पर एक दुकान के अनुबंध पत्र को निलंबित करते हुए तीन दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। अलग-अलग दुकानों से बीज के कुल 18 नमूने संग्रहित कर छह दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई तो चार दुकानों से बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानपुर नगर सहित वेदपुर और अन्य बाजारों में स्थित बीज के दुकानों की जांच की। दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण बीज और निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसी तरह भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने औराई, नरथुआ बाजार, खमरिया नगर व अन्य बाजारों तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने भदोही तहसील के अंतर्गत भदोही नगर के इंदिरा मिल चौराहा व अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों की जांच की। इसी तरह अन्य विभागीय अधिकारी भी दुकानों की जांच करने में लगे रहे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जांच अभियान आगे भी चलता रहेगा। मिलावटी व घटिया बीज बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।