फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sahiwal and Tharparkar breed of cows will improve the economic condition of cattle herders.

Bhadohi News: साहीवाल और थारपारकर नस्ल की गायों से सुधरेगी पशुपालकों की आर्थिक स्थिति

Fri, 21 Feb 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sahiwal and Tharparkar breed of cows will improve the economic condition of cattle herders.
जिले में पहली बार हरियाणा, राजस्थान की साहीवाल, थारपारकर नस्ल की गाय पाली जाएंगी। किसान इन गायों से अपनी आर्थिकी सुधार सकेंगे। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के तहत जनपद के 23 पशुपालकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है। चयनित किसानों में 12 पुरुष और 11 महिला किसान हैं। योजना के तहत पशुपालकों को इन नस्ल की गाय खरीदने के लिए 40 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगा। एक गाय कीमत एक लाख तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में किसानों की आर्थिकी सुधारने के लिए शासन व प्रशासन स्तर पर तमाम प्रयास किए जाते हैं। खेती-किसानी करने वाले अधिकतर किसान पशुपालन भी करते हैं। कई गोपालक ऐसे हैं, जो दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में गोपालकों की आर्थिकी सुधारने के लिए मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना संचालित की गई है। जिसके तहत जिले में पहली बार राजस्थान और हरियाणा की साहीवाल, थारपारकर नस्ल की गायों को पाला जाएगा। योजना के तहत जिले में 23 किसानों को इसका लाभ दिया जाना था। इसके लिए जिले के 35 किसानों ने आवेदन किया था। बीते 17 फरवरी को निकाली गई ई-लॉटरी में किसानों का चयन किया गया। योजना के तहत चयनित किसान खुद या विभाग के साथ राजस्थान-हरियाणा पहुंचकर पशुओं का चयन करेंगे। गाय की कीमत जितनी भी होगी। उस पर विभाग की ओर से 40 फीसदी तक सब्सिडी दिया जाएगा। विभागों को इसके लिए अनुदान अधिकतम एक लाख रुपये निर्धारित की गई है। इतने ही पैसों में विभाग पांच हजार रुपये का बीमा कवर भी देगा। एक किसान अधिकतम चार गाय का पोषण कर सकते हैं।
विज्ञापन


इनसेट:
एक गाय से रोजाना 15 सौ की आमदनी
थारपारकर, साहीवाल गाय को पाल कर किसान बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। इन गायों की खासियत होती है कि एक गाय एक टाइम में 15 से 16 लीटर दूध देती हैं। अगर दो टाइम दूध निकाला जाता है तो एक गाय से एक दिन में 32 लीटर दूध प्राप्त हो सकेगा। बाजार में 50 रुपये प्रति लीटर मिलने वाले दूध से किसान चारा इत्यादि का खर्च निकालकर करीब 1500 रुपये मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लिए हाल ही में ई-लॉटरी के माध्यम से 23 पशुपालकों का चयन किया गया है। विभाग की ओर से एक गाय पर 40 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। योजना के तहत अधिकतम एक लाख रुपये तक की गाय को खरीद सकते हैं। -- डॉ. एके सचान, सीवीओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed