फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   sabhee kshetr panchaayaton ko milega solar lait Panchayats will all field Solar Light

सभी क्षेत्र पंचायतों को मिलेगा सोलर लाइट

Fri, 08 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 08 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
 sabhee kshetr panchaayaton ko milega solar lait Panchayats will all field Solar Light
बैठक को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख
खण्ड विकास कार्यालय सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में पौने चार करोड़ से ब्लॉक के विकास की योजनाओं पर मुहर लगाई गई।  बैठक में ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट विकास यादव ने सभी 148 क्षेत्र पंचायतों को सोलर लाइट देने की घोषणा की । इस दौरान राशन कार्ड, पेयजल समस्या सहित विभिन्न प्रकार के पेंशन तथा खाद बीज की समस्या प्रमुख रूप से उठी।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि वर्तमान में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के 74 लाख, ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों के लिए 5.94 करोड़ और 14वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायत के विकास के लिए 1.94 करोड़ प्राप्त हुए हैं। इस दौरान सभी बीडीसी को एक एक सोलर लाइट का उन्होंने तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट कहां लगानी है, इसका प्रस्ताव लोग खंड विकास कार्यालय में दे दें। बैठक में बीडीसी सदस्यों ने अपने अपने प्रस्ताव भी बनाकर दिए। 

विज्ञापन


बैठक में राशन कार्ड, पेयजल समस्या सहित विभिन्न प्रकार के पेंशन तथा खाद बीज की समस्या प्रमुख रूप से उठीं। बैठक में बीडीओ मीनाक्षी देवी ने बताया की 123 गांवों से 734 हैंडपंपों की मरम्मत की मांग मांग आई है। कहा कि ग्राम पंचायतें स्वयं इन समस्याओं को दूर कर सकती हैं। बैठक में पशु चिकित्सक डॉ. जीके सिंह ने कामधेनु और मुर्गी पालन योजना पर प्रकाश डाला। गर्मी में पशुओं की देखरेख के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में समाज कल्याण विभाग, जल निगम व स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, परदेसी बनवासी, सचिन यादव, डा.राम आशीष, श्याम लाल यादव, सावित्री देवी, आशुतोष यादव, पूनम यादव, जयकुमार राय, छोटे लाल, मुन्नी देवी, बलदेई प्रजापति, पूजा देवी, ज्यूत लाल पाल, जिलाजीत यादव, संतोष यादव, अशोक यादव, सुशीला देवी, द्वारिका यादव, राजाराम यादव, प्रभावती देवी, सुखराम यादव, राधेश्याम यादव, आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed