फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rural sports competition will be held in five genres

पांच विधाओं में होगी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता

Thu, 11 Aug 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Rural sports competition will be held in five genres
ज्ञानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा दिया जाएगा। जिले के सभी ब्लाकों में युवा कल्याण विभाग महिलाओं व पुरुष खिलाड़ियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कर दिया है। बृहस्पतिवार को भदोही ब्लाक की प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम मूंसीलाटपुर में हुई। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता 23 अगस्त तक चलेगी। सुरियावां की प्रतियोगिता अंतिम में होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमंधाता में 14 अगस्त को ज्ञानपुर ब्लाक की प्रतियोगिता होगी। इसके बाद वहीं पर 15 अगस्त को डीघ ब्लाक, सुंदर बन कटेबना खेल मैदान में 17 अगस्त को औराई ब्लाक, बौरीबोझ खेल मैदान में 20 अगस्त को अभोली ब्लाक की प्रतियोगिता होगी। 25 व 26 अगस्त को ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमांधाता में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता होगी। सभी ब्लाकों में दौड़ी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक एवं डिस्कस थ्रो, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। ब्लाक स्तर के विजेता खिलाड़ी ही जनपद स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed