{"_id":"6318429e9b359d3d8f5203cc","slug":"ruckus-over-goat-old-man-dies-in-fight-case-against-seven-including-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चबूतरे पर बकरी चढ़ने को लेकर बवाल: मारपीट में वृद्ध की मौत, चेयरमैन समेत सात के खिलाफ मुकदमा, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चबूतरे पर बकरी चढ़ने को लेकर बवाल: मारपीट में वृद्ध की मौत, चेयरमैन समेत सात के खिलाफ मुकदमा, फोर्स तैनात
Wed, 07 Sep 2022 12:35 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:35 PM IST
सार
भदोही में एक छोटी सी बात को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक की पत्नी ने तहरीर में कहा कि आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर में घुस आए और उसके पति को मार मार कर अधमरा करके भाग गए।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही कोतवाली अंतर्गत नगर के कटरा बाजार मोहल्ले में मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे चबूतरे पर बकरी चढ़ जाने को लेकर हुए दो पक्षों में मारपीट में घायल लगभग साठ वर्षीय मुस्तकीम राइन की मौत हो गई। सूचना पर देर रात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मोहल्ले में पहुंच कर छानबीन की। मामले में मृतक की पत्नी मोमिना की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
मृतक मुस्तकीम सब्जी बेचकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। रात में दुकान बंद कर घर पंहुचा। इसी बीच उसकी बकरी विपक्षी लोगों के चबूतरे पर चले जाने को लेकर पहले कहा सुनी हुई फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने तहरीर में कहा कि आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर में घुस आए और उसके पति को मार मार कर अधमरा करके भाग गए। परिवार के लोगों ने हालत ख़राब देख कर एम बी एस अस्पताल पहुंचाया मगर मौत हो चुकी थी। रात ही एएसपी, सीओ अजय कुमार व कोतवाल गगनराज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंचे और छानबीन की। सीओ भदोही अजय कुमार ने बताया की पालिकाध्यक्ष सहित सात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन