फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rs 210 million allocated for KNPG University ...

Bhadohi News: रजिस्टर के रखरखाव में लापरवाही, एसडीएम के पेशकार को नोटिस

Thu, 12 Feb 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 210 million allocated for KNPG University ...
भदोही। अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल राजकुमार द्विवेदी ने बुधवार को भदोही तहसील और पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। तहसील परिसर में उपस्थित फरियादियों की शिकायतें सुनी। प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम के पेशकार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। अपर आयुक्त ने तहसीलदार न्यायालय, न्यायिक तहसीलदार न्यायालय, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय, एसडीएम (न्यायिक) न्यायालय सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम न्यायालय में ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज न किए जाने पर नाराजगी जताई। फाइलों के समुचित रख-रखाव में लापरवाही और मिसलेनियस रजिस्टर न बनाए जाने पर पेशकार आलोक दीक्षित को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित पड़े सभी राजस्व एवं न्यायिक प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारित किया जाए। नगर पालिका परिषद का निरीक्षण करते समय सफाई, पेयजल व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव, कर वसूली एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम अरूण गिरी, बरखा सिंह, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed