फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs RR IPL Match Report: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard News Updates in

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स का विजयी आगाज, पहले मैच में हैदराबाद को 72 रन से हराया, चहल-बोल्ट चमके

Sun, 02 Apr 2023 07:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 07:53 PM IST
सार

राजस्थान के लिए बल्ले के साथ जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाए। वहीं, गेंद के साथ बोल्ट ने दो और चहल ने चार विकेट लिए। वहीं, हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन अब्दुल समद ने बनाए।
 

विज्ञापन
SRH vs RR IPL Match Report: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard News Updates in
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के पिछले सीजन की उपविजेता टीम राजस्थान रॉयल्स ने इस सीदन में भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराया है। इसके साथ ही हैदराबाद इस सीजन अपने घर में हारने वाली पहली टीम बन गई है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन


राजस्थान के लिए बल्ले के साथ जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाए। वहीं, गेंद के साथ बोल्ट ने दो और चहल ने चार विकेट लिए। वहीं, हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन अब्दुल समद ने बनाए।
विज्ञापन


बटलर और जायसवाल ने राजस्थान को दिलाई तेज शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद शानदार रही। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़ दिए। पावरप्ले के बाद इस टीम का स्कोर एक विकेट पर 85 रन था। जोस बटलर 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन जायसवाल और संजू सैमसन ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। जायसवाल 37 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच देवदत्त पडीक्कल (दो रन) और रियान पराग (सात रन) ने निराश किया, लेकिन सैमसन ने रन गति कम नहीं होने दी। राजस्थान की टीम का रन रेट 10 के करीब बना रहा। 



संजू सैमसन पारी के 19वें ओवर में 32 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तब तक हेटमायर लय में आ चुके थे। उन्होंने 16 गेंद में 22 रन की नाबाद पारी खेली। हैदराबाद के गेंदबाजों ने अंत के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन राजस्थान की टीम पांच विकेट पर 203 रन बनाने में सफल रही। किसी भी मैदान या पिच पर यह अच्छा स्कोर था। 



हैदराबाद के लिए फजलहक फारुकी और टी नटराजन को दो-दो विकेट मिले। वहीं, उमरान मलिक को एक सफलता मिली। हालांकि, हैदराबाद के चार गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा का रहा। सिर्फ टी नटराज 7.70 और आदिल राशिद 8.20 ही थोड़े किफायती साबित हुए।
विज्ञापन

बड़े लक्ष्य के सामने बिखरी हैदराबाद की टीम
204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम को भी पावरप्ले में बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत थी, लेकिन यह टीम ऐसा नहीं कर पाई। पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ट ने अभिषेक शर्मा को बोल्ड कर दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने राहुल त्रिपाठी को भी स्लिप पर कैच कराया। हैदराबाद का खाता खुलने से पहले दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। यहीं से इस टीम के लिए जीत मुश्किल हो गई थी। 



मयंक अग्रवाल ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन ब्रूक 21 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर हैदराबाद के विकेट गिरते रहे। इस टीम ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में अब्दुल समद को भी मैदान पर भेजा, लेकिन वह भी कोई कमाल नहीं कर सके और यह टीम मुकाबला हार गई।
विज्ञापन

दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैदराबाद के पांच बल्लेबाज
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी तो खाता तक नहीं खोल सके। वहीं, वाशिंगटन सुदंर एक रन, ग्लेन फिलिप्स आठ रन और कप्तान भुवनेश्वर कुमार छह रन बनाकर आउट हुए।



बोल्ट और चहल ने किया कमाल
राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले ट्रेंट बोल्ट फिर युजवेन्द्र चहल ने गेंद के साथ कमाल किया। बोल्ट ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर हैदराबाद को बैकफुट में ढकेल दिया। वही, चहल ने बीच के ओवरों में चार विकेट झटके। इन दोनों के अलावा जेसन होल्डर और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में नवदीप सैनी राजस्थान के एकमात्र गेंदबाज रहे, जिनका इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा रहा। सैनी ने दो ओवर में 34 रन लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed