फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Routes of three trains passing through Bhadohi changed

Bhadohi News: भदोही से गुजरने वाली तीन ट्रेनों के मार्ग बदले

Thu, 30 Jan 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Routes of three trains passing through Bhadohi changed
भदोही। महाकुंभ में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए भदोही से चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। मुंबई की ओर आने जाने वाली तीन ट्रेनों के मार्ग दो दिन के लिए बदल दिए गए हैं। वहीं, रत्नागिरि एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 18 घंटे से भी ज्यादा समय तक विलंबित रहीं। इसके अलावा वहीं, जनता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

भदोही से मुंबई की ओर जाने वाली एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अप-डाऊन को बुधवार को दूसरे मार्ग से चलाया गया। बृहस्पतिवार को भी डायवर्ट करके चलाई जाएंगी। उधर ट्रेनों के देर से चलने का यह आलम था कि मंगलवार को चली गोरखपुर-एलटीटी रत्नागिरी एक्सप्रेस 18.25 घंटे विलंब से बुधवार को भदोही पहुंची।
विज्ञापन

इसी प्रकार 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से चल रही थी। किसी को नहीं पता था कि ट्रेन कब बनारस पहुंचेंगी और कब वापस ग्वालियर को रवाना होगी। हालांकि रेलवे के अनुसार 11108 बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड को निर्धारित समय से 6.30 घंटे देरी से बनारस से चलाए जाने की बात कही जा रही है। उधर भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की 15019 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस को रद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed