फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rosa came after 36 years a quarter of 15 hours

36 साल बाद आया सवा 15 घंटे का रोजा

Sat, 20 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rosa came after 36 years a quarter of 15 hours
इतना लंबा रोजा लगभग 36 साल बाद आया है। पहला रोजा पूरा करने वालों की मानें तो भूख से दिक्कत तो नहीं हुई, लेकिन प्यास जरूर महसूस हुई। पहला रोजा होने के नाते बड़ों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी रोजा रखकर मिसाल पेश की।
विज्ञापन


सुबह 3.38 बजते ही मस्जिदों से सहरी खत्म होने का ऐलान हुआ। पहला दिन होने के नाते बहुत लोगों की नींद देर से खुली। कई मस्जिदों से लोगों को सहरी के वक्त नींद से उठाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने तरीके से सहरी किया।
विज्ञापन


बहुत से लोगों ने देर से उठने पर सहरी में केवल पानी पीकर काम चलाया। दोपहर बाद तक लोगों को भूख तो महसूस नहीं हुई, लेकिन प्यास ने मुश्किलें बढ़ाईं। शाम को 6.53 बजे विभिन्न मस्जिदों के अलावा लोगों ने घरों में इफ्तार किए, जिसमें शरबत और ठंडा पानी से लोगों ने गला तर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गर्मी का आलम देखते हुए बर्फ की दूकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ लगी रही। छह रुपये किलो तक बर्फ की बिक्री हुई। जबरदस्त गर्मी और उमस के बीच लोगों को शाम तक बारिश की भी उम्मीद थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। रोजा रखने वालों का कहना है कि अल्लाह तरह-तरह से अपने बंदों का इम्तिहान लेता है और यह इम्तिहान देने के लिए उन्होंने मजबूत इरादा कर लिया है। गर्मी में दिनभर जो सड़कें सूनी थीं वे शाम को इफ्तार के बाद फिर से गुलजार हो उठीं। शाम इफ्तार के बाद अजिमुल्लाह चौराहे पर फिर से गुलजार हो उठा। इस दौरान खरीदारों के अलावा चाय पान की दूकानों पर काफी वक्त बिताया। बाद नमाज एशा तरावीह के लिए मस्जिदें खचाखच भरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed