फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways driver misbehaved consumer commission took action

Bhadohi News: रोडवेज चालक ने किया था दुर्व्यवहार, उपभोक्ता आयोग का एक्शन, क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधक को नोटिस

Thu, 29 May 2025 07:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 07:31 PM IST
सार

25 साल बाद पीड़ित को न्याय मिला और उपभोक्ता आयोग ने क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधक के खिलाफ नोटिस जारी किया और उपभोक्ता को 15 हजार रूपये देने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित से रोडवेज चालक ने दुर्व्यवहार किया था जिसके बाद राज्य उपभोक्ता आयोग में स्टे अपील खारिज होने के बाद नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
Roadways driver misbehaved consumer commission took action
जिला उपभोक्ता आयोग का बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राज्य उपभोक्ता आयोग से अपील स्टे खारिज होने के बाद जिला उपभोक्ता आयोग ने रोडवेज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को वसूली नोटिस जारी की है। रोडवेज बस में बैठे यात्री से बदसुलूकी करने और गंतव्य पर देर से छोड़ने को लेकर जिला उपभोक्ता आयोग ने अक्तूबर, 2007 में उपभोक्ता को 15 हजार रुपये देने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


अब अपील खारिज होने के बाद अब रोडवेज प्रबंधक को 10 फीसदी वार्षिक ब्याज की दर से यह राशि देनी होगी। 2001 के मामले में अब पीड़ित को न्याय मिल सका। जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि ज्ञानपुर के कुंवरगंज निवासी एड. डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी ''राही'' 26 जुलाई 2000 को रोडवेज बस से इलाहाबाद से गोपीगंज आ रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. राही ने आरोप लगाया कि रोडवेज बस के चालक ने चकपरौना में राजपूत ढाबे के पास बस रोक दी और ढाबे में चले गए। इसको लेकर डॉ. राही ने जब आपत्ति जताई तो चालक द्वारा नशे की हालत में दुर्व्यवहार किया गया। बताया कि बस को गोपीगंज 11 बजे पहुंचना था, लेकिन बस 12.30 बजे पहुंची। जिससे उन्हें कोई गाड़ी नहीं मिली और वे बारिश के बीच भींगते हुए पैदल ही घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वे बीमार पड़ गए। मामले में उन्होंने 2001 में जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ता आयोग ने अपील स्वीकार करते हुए आदेश दिया कि रोडवेज निगम उपभोक्ता को 15 हजार रुपये 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से देंगे। जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश के खिलाफ रोडवेज राज्य उपभोक्ता आयोग चला गया।


जहां जुर्माने की आधी राशि जमा कर स्टे ले लिया। जहां अब रोडवेज निगम का स्टे अपील खारिज कर दिया गया है। अपील खारिज होने के बाद जिला उपभोक्ता आयोग ने क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधक के खिलाफ वसूली नोटिस जारी की। रोडवेज निगम को 30 मार्च 2001 से देय तिथि तक 15 हजार रुपये वार्षिक ब्याज की दर से पीड़ित को भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed