फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways bus stand became temporary shops, questions on safety

अस्थाई दुकानें बनी रोडवेज बस स्टैंड,संरक्षा पर सवाल

Tue, 24 Nov 2020 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand became temporary shops, questions on safety
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर एनएचएआई की जमीन में सजीं चाय-नाश्ते की अस्थायी दुकानें रोडवेज बसों का अड्डा बन गईं हैं। इन दुकानों पर बसों के खड़े होने के कारण बैरिकेडिंग और नाला पार कर यात्रियों को दुकान तक जाना पड़ता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका तो बनी ही रहती है, अक्सर जाम भी लग जाता है। मुफ्त नाश्ते की लालच में चालक और कंडक्टर इन दुकानों पर रोडवेज बसों को रुकवा देते हैं, जबकि हाईवे के कई प्रमुख कस्बों तक में रोडवेज बसों का स्टॉपेज नहीं है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि दिन-रात व्यस्त रहने वाले रूट के स्थायी बस स्टैंड पर जहां बमुश्किल एक से दो मिनट बसें ठहरती हैं, वहीं मनचाही नाश्ते की दुकानों पर 20 मिनट से लेकर आधे घंटे तक स्टॉपेज हो जाता है। वाराणसी-प्रयागराज रेल रूट पर क्षेत्रीय परिवहन निगम की लगभग 100, उतनी ही ग्रामीण डिपो की छोटी बसें अनुबंध पर संचालित होती हैं। विभाग को राजस्व तो उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों को यह नहीं पता होता कि उनके स्थायी स्टैंड पर बसें रुकती हैं या नहीं। जहां रुक रही हैं, वहां किसकी अनुमति पर। वाराणसी से प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, कौशांबी, रायबरेली, झूंसी, सैदाबाद तो प्रयागराज की ओर से चंदौली, गोपीगंज नगर, जंगीगंज, हंडिया, बरौत, औराई, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, मऊ, आजमगढ़ की यात्रा करने वाले मयपरिवार यात्री कीमती सामानों के साथ ही यात्रा करते हैं, जिनकी सुरक्षा की चिंता जिम्मेदारों को नहीं रहती। जबकि पूर्व के दिनों में लूट, छिनैती की घटनाएं विभाग की नींद हराम कर चुकी हैं। बावजूद इसके चालक और परिचालकों पर विभागीय शिकंजा नहीं कस पाने से वह बसों को अपनी मर्जी पर ही चलाते और रोकते हैं। बीच रास्ते में बसों की आकस्मिक जांच के लिए तैनात निरीक्षक भी इसे गंभीरता से नहीं लेते। एआरएम वाराणसी ओपी चौबे ने इस पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो मामला गंभीर है। वह स्वयं टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed