{"_id":"65cbb9f48b7fc3bdaf041c44","slug":"roads-are-in-bad-condition-due-to-only-185-mm-rain-power-failure-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-108775-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सिर्फ 18.5 मिलीमीटर बारिश से सड़कें बदहाल, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सिर्फ 18.5 मिलीमीटर बारिश से सड़कें बदहाल, बिजली गुल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंगलवार को गुजरते माघ की बारिश ने व्यवस्था के पुर्जे हिला दिए। वसंत के आगमन से एक दिन पहले की गरज-चमक के साथ हुई वर्षा ने सरसों की फसल को गिरा दिया। बूंदों की मार से चने के फूल झर गए। हवा के चलते सरसों की फसल खेत में ही गिर गई। सरसों की पीली क्यारियां मटमैली लगने लगी हैं। सड़कों पर पानी भर गया है और बिजली की आंखमिचौली जारी है।
आसमान में सोमवार से ही बादल मंडराने लगे थे। मंगलवार को भोर में तेज हवा चलने लगी। बादल गरजने लगे और बिजली चमकने लगी। उसके बाद बारिश शुरू हो गई। वर्षा का यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। गांवों की सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। कई जगह कीचड़ हो गई। पांक और पानी के चलते राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञानपुर और आसपास के गांवों में घंटों भर बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान 18.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बरसात से तिलहनी फसल को नुकसान होने का डर है। बदले मौसम का असर अस्पतालों पर भी दिखा।
फरवरी माह में यह दूसरा वाकया है, जब बिना मौसम के बरसात की स्थिति बन पड़ी है। पूरवा हवा चलने के कारण ठंड में फिर से इजाफा हुआ है। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाया रहा, बूंदाबांदी का सिलसिला बना रहा। दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन रिमझिम बारिश के आगे बेअसर रही। शाम होते ही गलन में इजाफा हुआ, लोग अलाव के पास बैठ गए। सौ शैय्या अस्पताल, जिला चिकित्सालय, एमबीएस, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभाग में कई कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच सके। बेमौसम बारिश को लेकर किसान भी चितिंत नजर आए। फिलहाल ये बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 18.5 मिमी बारिश दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट:
बारिश के बाद बढ़ी ट्रिपिंग
औराई। बारिश के कारण जिले के विभिन्न गांवों में बिजली व्यवस्था घंटों भर ठंप रही। मंगलवार को कई इलाकों में बिजली आती-जाती रही। पूरे दिन ट्रिपिंग का सिलसिला बना रहा। सुरियावां बाजार में बारिश के बाद घंटों बिजली बाधित रही। इसके बाद जब आई तो दिन भर आधा एक घंटा पर ट्रिपिंग करती रही। इसी तरह औराई विद्युत सब स्टेशन से चीनी मिल फीडर और औराई फीडर में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद रही। इसी तरह मोढ़, कस्तुरीपुर, हरीहरपुर, मिश्राइनपुर, कोनिया, डीघ, ऊंज, चौरी आदि सहित गांव बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे गुल रही।
-- -- -- --
इनसेट:
तिलहनी फसल के लिए नुकसानदेह बारिश:
ज्ञानपुर। बेमौसम बारिध एक तरफ गेहूं और अरहर के फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है। वहीं आलू, सरसों, चना, मटर, सब्जी आदि फसलों के लिए नुकसानदेह है। प्याज और आलू की फसल में बरसात का पानी लग गया। हवा चलने के कारण सरसों की सफल गिरी है। उसके फूल झड़ने से नुकसान हुआ है, जो सरसों खेत में काटकर रखी गई है, उसके लिए नुकसान देह है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण तिलहनी फसल को नुकसान हुआ है। किसानों को चिंता करने की जरुरत नहीं है, धूप खिलते ही गिरी हुई फसलें करीब 70 फीसदी तक खड़ी हो जाती हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट:
सर्विस लेन पर पानी, ग्रामीण सड़कें बदहाल
औराई। मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते एनएचआई के गिराई सर्विस लेन पर एक बार फिर से पानी लग गया। पूरे सर्विसलेन पर लगे पानी के कारण लोगों का चलना दुश्वार रहा। दूसरी तरफ ग्रामीण सड़कें कीचड़ से सन गई।जिले के हरिकरनपुर अर्जुनपुर, सदलू बीर बाजार से गंगारामपुर, अभोली दुर्गागंज, सदौपुर कसियापुर, नेवी गांव से भंवरी भोज, दुर्गागंज पुरानी बाजार से शेरपुर, कस्तूरीपुर चौराहे से कसियापुर, चकचन्दा, कसियापुर मार्ग सहित भदोही वाराणसी मार्ग से जुड़ने वाले विभिन्न मार्गो पर बारिश के पानी से जलजमाव हो गया। वहीं लक्षापूर अमवा मार्ग, रोटहा अनेगपुर मार्ग, वेदमनपुर मार्ग, बरदहा मई मार्ग, भकोडा मार्ग पर भी चलना दुश्वार रहा। जिले की लगभग 90 से 95 किमी ग्रामीण सड़कों का हाल बुरा रहा।
इनसेट:
चिकित्सालय में मरीजों की भरमार:
ज्ञानपुर। मौसम सही न होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा चिकित्सालय में मरीजों की संख्या कम रही, लेकिन मौसमी बीमारी के मरीजों में इजाफा देखा गया। जिला चिकित्सालय में 705 मरीज की ओपीडी रही। इसमें अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार क पहुंचे। चिकित्सक डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के बीच सतर्कता बेहद जरुरी है। जरासी लापरवाही के चलते लो तत्काल बीमार पड़ रहे हैं।