फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roads and drains will be constructed with 52.4 million in 28 villages included in the municipality

Bhadohi News: पालिका में शामिल 28 गांवों में 5.24 करोड़ से बनेंगी सड़कें व नालियां

Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be constructed with 52.4 million in 28 villages included in the municipality
भदोही। नगर पालिका परिषद के तीन वार्डों में समायोजित भदोही ब्लाॅक के 28 गांवों की तस्वीर इस साल बदल जाएगी। लगभग तीन वर्ष से उपेक्षित रहने के बाद नगर सीमा में शामिल गांवों के विकास के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 5.24 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। सबसे खास बात है कि स्वीकृत धनराशि के साथ यह स्पष्ट निर्देश है कि यह धनराशि केवल निकाय क्षेत्र के बढ़े मोहल्लों में ही खर्च होगी।
विज्ञापन

साल 2021 में शासन ने भदोही ब्लाॅक के 28 गांवों को भदोही नगर पालिका में शामिल किए जाने की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद ये गांव ग्रामसभा नहीं रह गए। एक साल के बाद नगर पालिका का चुनाव हुआ तब इन मोहल्लों को तीन वार्डों में समायोजित करके निकाय चुनाव कराए गए। तब से लेकर आज तक इन मोहल्लों में केवल आवश्यकता वाले काम कराए गए। इसमें विशेष रूप से पेयजल का काम शामिल है। जबकि ये 28 गांव पहले भी गांव की तरह थे और आज भी गांव की तरह हैं। वार्ड नंबर-12 घमहांपुर में समायोजित ग्राम महबूबपुर के शोएब अंसारी कहते हैं कि हम लोग तो ठगे महसूस कर रहे हैं। कहा कि गांवों से हम लोग बहुत पहले ही कट गए। ग्राम सभाओं को विकास कार्य से कोई मतलब नहीं रह गया। नगर पालिका में शामिल होने के बाद नगर पालिका से समायोजित क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर कार्य कराए गए जबकि कुछ क्षेत्र एकदम से उपेक्षित रह गए। कहा कि हम लोग खुद अपने मोहल्ले को जाने वाली सड़क बनवाने के लिए नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अब तक कोई फायदा न हुआ। उधर, पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत जो 5.24 करोड़ स्वीकृत हुए हैं उससे समायोजित 28 गांवों में ही विकास कार्य कराए जाएंगे। बताया कि इस धनराशि से नए क्षेत्रों
विज्ञापन

(28 गांवों) में इंटरलॉकिंग सड़क, खुला नाला, अंडरग्राउंड नाला, पटरियों का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना की स्वीकृति से 28 गांवों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। काम होने से इन वार्डों की करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में शामिल 28 गांव
नगर पालिका के वे 28 गांव जो नगरीय सीमा में आ गए हैं उनमें गंगापुर, कुशियरां, सरैयां, पकरी, हिम्मतपुर बकुचिया, फत्तुपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर, डुड़वा कुकरौठी, अहमदपुर फुलवरिया, जमुनीपुर, रैमलपुर, लखनपुर उर्फ अभयनपुर, रेवड़ा परसपुर, जलालपुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतपुर, बनकट, हरीरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर हैं।


नगरीय सीमा में शामिल गांवों में विकास कार्य कराए गए हैं। अब मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में धन मिलने से इन गांवों का सुनियोजित विकास संभव होगा। इसके लिए 5.24 करोड़ स्वीकृत किया गया है। धर्मराज सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed