{"_id":"6841a8bb3a3cac03a20c8700","slug":"road-broke-down-in-two-years-in-bhadohi-public-works-department-started-construction-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 32 लाख की सड़क ढाई साल में टूटी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल; लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 32 लाख की सड़क ढाई साल में टूटी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल; लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया निर्माण
Thu, 05 Jun 2025 07:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के बसंतापुर में सड़क पिछले ढाई साल पहले ही बनाई गई थी। सड़क इतनी जल्दी खराब हो जाने से यहां के लोग आक्रोश दिखा रहे हैं। तरह-तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। सीसी मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
खराब सड़क का किया गया निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाइवे से बसंतापुर जाने वाली सड़क की लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत शुरू करा दिया है। सीसी मार्ग पर डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। आरोप है कि पहली बारिश में ही सभी गिट्टियां बह जाएंगी। इससे उक्त मार्ग फिर पहले जैसी हो जाएगी।
विज्ञापन
औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने 2021 में अपनी निधि से 32 लाख 14 हजार रूपये मार्ग के लिए दिया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने बसंतापुर तक जाने के लिए सीसी मार्ग बनवाया। करीब तीन साल तक उक्त मेंटनेंटस में शामिल रही। ढाई साल से पहले ही सीसी मार्ग कई स्थानों पर टूट गई।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व अमर उजाला ने उक्त सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर हरकत में आए। गुरुवार को उक्त सीसी मार्ग पर डामरीकरण शुरू कर दिया गया। ग्राम प्रधान कंसापुर शिवशंकर जायसवाल ने कहा कि सीसी रोड की मरम्मत डामरीकरण से नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रेम चंद चौधरी, पवन जायसवाल, पिंटू जायसवाल, विनोद गुप्ता, राहुल जायसवाल, अनिल जायसवाल ने आरोप लगाया कि डामरीकरण एक बारिश भी नहीं सह पाएगा। सहायक अभियंता लोक निर्माण सुभाष चंद्र मौर्य ने कहा कि सीसी मार्ग पर डामरीकरण किया जा सकता है। वाराणसी समेत कई जिलों में ऐसी सड़कें अच्छी चल रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन