फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Road accident in Gopiganj father-in-law and son-in-law die driver absconded police is searching for them

UP News : स्कॉर्पियो ने दो लोगों को रौंदा, थम गईं सांसें, चालक फरार; गिरफ्तारी को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

Sat, 12 Oct 2024 05:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही के गोपीगंज में हुए सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया और अब मृतकों के परिजन उसे पकड़ने की मांग कर रही है। घटना के बाद अस्पताल में भीड़ लग गई और जनता ने घटना पर रोष प्रकट किया। 

विज्ञापन
Road accident in Gopiganj father-in-law and son-in-law die driver absconded police is searching for them
गोपीगंज में सड़क दुर्घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही स्थित गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक को साइड मार दी, जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किशुनदेवपुर के पास हुई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मोहम्मद फारूक (52) और उनके दामाद नूर आलम (40) के रूप में हुई है। बताते चलें कि मोहम्मद फारूक अपने दामाद नूर आलम के साथ फल के व्यापार के सिलसिले में जंगीगंज जा रहे थे।
विज्ञापन





घटना के समय, दोनों बाइक पर सवार थे और जैसे ही वे किशुनदेवपुर के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।


मोहम्मद फारूक के परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियाँ हैं, जबकि नूर आलम का एक वर्ष का एक मात्र पुत्र है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है। घटना से स्थानीय लोगों के बीच शोक और आक्रोश का कारण बनी है और लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed