{"_id":"67d17d48eb7221f0b00be1cb","slug":"road-accident-in-bhadohi-festival-joy-turned-into-mourning-young-boy-dead-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां: ट्रैक्टर ने ली युवक की जान..., एक साल पहले ही हुई थी शादी; पत्नी बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां: ट्रैक्टर ने ली युवक की जान..., एक साल पहले ही हुई थी शादी; पत्नी बेसुध
Wed, 12 Mar 2025 05:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Mar 2025 05:55 PM IST
सार
युवक की माैत की खबर सुनते ही परिवार में मातम मच गया। वह अपने दोस्त के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लाैट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो और घर पर छाया मातम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident: भदोही से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के लालानगर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। युवक बरात में शामिल होने के लिए जंगीगंज गया था। जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोतवाली के पूरे टीका निवासी संतलाल बिंद का सबसे बड़ा पुत्र मंगलेश बिंद (32) मंगलवार को अपने दोस्त वैभव यादव के साथ जंगीगंज में एक बरात में शामिल हेाने के लिए गया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बरात में जयमाल आदि कार्य सम्पन्न होने के बाद दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। लालानगर टोल प्लाजा के साथ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मंगलेश बिंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठा वैभव बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।