फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Road Accident Car collides truck two passengers Maha Kumbh injured people rushed spot

Road Accident : खड़ी ट्रक से टकराई कार, महाकुंभ जा रहे दो यात्री घायल; चीख-पुकार सुन पहुंचे लोग

Thu, 16 Jan 2025 04:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 04:24 PM IST
सार

Bhadohi News : लालानगर टोल के पास हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद घायल काे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Road Accident Car collides truck two passengers Maha Kumbh injured people rushed spot
हादसे के माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल के पास एक अनियंत्रित इनोवा ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां टोल प्लाजा के बाद खड़ी ट्रक में जा टकराई। दुर्घटना में दो महाकुंभ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हाईवे पर खड़ी एबुलेंस के माध्यम से उपचार कराया गया।

विज्ञापन




लालानगर टोल प्लाजा पर अवैध तरीके से खड़े वाहन और अतिक्रमण के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गुरुवार को बलिया निवासी महाकुंभ यात्री राम वेंकटेश मिश्र (52) और सकूमलिक सोनवाली (42) अपने इनोवा से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वे जैसे ही लालानगर टोल के पास पहुंचे। वहां उनकी इनोवा में अचानक यांत्रिक खराबी आ गयी और वह अनियंत्रित होकर आगे चल रही स्विफ्ट कार में टकरा गयी। टक्कर के बाद दोनों वाहन टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक में टकरा गये। दुर्घटना में इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से एनएचआई के क्रेन से ट्रक में फंसे इनोवा को निकाला। दुर्घटना में राम वेंकटेश मिश्र और सकूमलिक सोनवाली बुरी तरह से घायल हो गये। हाईवे पर खड़ी एबुलेंस में उनका उपचार हुआ। दूसरी तरफ परिवार के साथ घर जा जा रहे कार सवार प्रयागराज निवासी जमील अहमद बाल-बाल बच गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed