फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RO filter machines will be installed at 206 sub-health centers

Bhadohi News: 206 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी आरओ फिल्टर मशीन

Fri, 12 Jun 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
RO filter machines will be installed at 206 sub-health centers
ज्ञानपुर। जिले के ग्रामीण अंचलों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑरओ मशीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी 206 उपकेंद्रों पर आरओ वाटर मशीन लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। मशीन लगाए जाने से स्वास्थ्यकर्मी, मरीज को शुद्ध पेयजल से अपनी प्यास बुझा सकेंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपकेन्द्रों पर हर दिन 1000 से 1200 की ओपीडी होती है। इसमें ज्यादातर प्रसव पीड़िता होती हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में हैंडपंप व समर्सिबल लगा है। इसी से मरीज, तीमारदारों की प्यास बुझती है। इसके अलावा अन्य जरूरतें पूरी होती है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी उपकेंद्रों को जल जीवन मिशन से जोड़ने की कवायद कर रहा है। फिल्टर एएनएम, सीएचओ परिसर के अंदर दरवाजा के सामने होगा। जिससे मरीज, स्वास्थ्यकर्मी दोनों ही फिल्टर का उपयोग कर सके। सुंदरपुर, चककलूटी, मूंसीलाटपुर, चौरी, भदोही, हरिहरपुर, सुरियावां आदि सहित 206 स्थानों पर उपकेंद्र संचालित हैं, जो ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की रीढ़ है। इन उपकेन्द्रों पर आशाकर्मी, एएनएम के निगरानी में गर्भवती महिलाओं की निगरानी नौ महीने तक किया जाता है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि फिल्टर मशीन उपकेंद्रों पर लगाया जाएगा। जिसकी योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed