फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Right at the Tehsil agitation by Musahar

हक के लिए तहसील पर मुसहरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Right at the Tehsil agitation by Musahar
आरोप लगाया कि प्रशासनिक उपेेक्षा से उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे वह समाज की मुख्य धारा में नहीं जुड़ पाते।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष लालजी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मुसहरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि आजादी के छह दशक के बाद भी उनकी बस्तियां आज भी अंधेरे में रहती है। गंवईं राजनीति और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से मुसहर बस्ती में न तो हैंडपंप है और न ही सीसी रोड है। सरकार की ओर से चल रही इंदिरा आवास, लोहिया आवास योजना के तहत आवास भी नहीं मिल रहा है। इससे उनकी बिरादरी समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पा रही है। जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया कि चुनाव के समय उन्हें याद किया जाता है, लेकिन उसके बाद कोई भी नहीं आता। मुसहरों की एकजुटता को देख तहसील के कर्मचारी भी भौंचक रह गए। तहसील पर आए फरियादियों ने भी उनका मनोबल बढ़ाते हुए सहयोग दिया। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने उनकी बातों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में नोखई लाल, उर्मिला देवी, रन्नो देवी, इसरावती देवी, फूलदेई, लालचंद्र, पूजा, कुमारी, कैलाश, पप्पू, कलंदर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed