{"_id":"5ee0d8a18ebc3e4312049bd1","slug":"rfc-inspected-purchasing-centers-bhadohi-news-vns5293352125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएफसी ने किया क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएफसी ने किया क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
गोपीगंज। मंडलीय विपणन नियंत्रक केशरीकांत सिंह ने बुधवार को जिले का भ्रमण कर जगह-जगह चल रहे गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही।
मंडी समिति ककराही में एसएमआई की कार्यप्रणाली ठीकठाक मिलने पर पीठ थपथपाई। औराई, भदोही, अभोली, सुरियावां आदि केंद्रों पर पहुंचे आरएफसी ने 32000 एमटी लक्ष्य के मुकाबले अभी तक मात्र 10 हजार एमटी खरीद हो पाने की गति को बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नसीहत देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की महामारी में हर वर्ग के साथ किसानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। किसानों के साथ सद्व्यहार अपनाकर खरीद में आ रही परेशानियों को दूर कराना चाहिए न कि केंद्र पर आए किसानों को बार-बार दौड़ाना।
कहा कि यदि किसी गांव में एक साथ पांच से अधिक किसान गेहूं बेचना चाहते हो तो विभागीय अधिकारी-कर्मचारी बिना कि सी रोकटोक के गांव पहुंच कर खरीदारी संभव करें। लक्ष्यपूर्ति के लिए शासन स्तर से खरीदारी का समय अब 30 जून बढ़ा दिया है। कुछ केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने, खरीद लक्ष्य बढ़ाने का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर मनीष श्रीवास्तव, सुरेश बहादुर सिंह, संजय कुमार पांडेय आदि रहे।