फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reward will increase on the son of former MLA, will be one lakh

Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्र के फरार बेटे पर अब एक लाख का इनाम, गायिका से सामूहिक दुष्कर्म का है आरोपी

Wed, 13 Jul 2022 10:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2022 10:09 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र पर घोषित इनाम की धनराशि बढ़ने वाली है। अभी विष्णु मिश्र पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
Reward will increase on the son of former MLA, will be one lakh
विजय मिश्र, बेटा विष्णु मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र पर घोषित इनाम की धनराशि बढ़ने वाली है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भी भेज दिया है। अभी विष्णु मिश्र पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


वाराणसी की एक युवती ने वर्ष 2020 में ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र, उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र व पौत्र विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में पुलिस ने जब सख्ती की तो तत्कालीन विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर से वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बाद में विकास को भी गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उसके बाद से ही पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कुछ माह पहले विष्णु मिश्र के एक करीबी को गोपीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि विष्णु भी साथ में हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वह फरार हो गया। ऐसे में विष्णु मिश्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। अब यह राशि बढ़ने वाली है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी के लिए इनाम राशि बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। एक लाख रुपये इनाम राशि करने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। बताया कि फरार चल रहे आरोपी विष्णु का पता बताने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed