फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reward of Rs 25,000 announced on former MLA's nephew

Bhadohi News: पूर्व विधायक के भतीजे पर 25 हजार का इनाम घोषित

Mon, 17 Feb 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 announced on former MLA's nephew
ज्ञानपुर। सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के परिजनों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक की आख्या एवं एएसपी, सीओ ज्ञानपुर की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पूर्व विधायक के भतीजे मनोज मिश्रा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया।
ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म, लूट डकैती समेत 80 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पूर्व विधायक इस समय दुष्कर्म के मामले में आगरा की जेल में सजा काट रहे हैं जबकि उनका बेटा विष्णु मिश्र बरेली और भतीजा मनीष मिश्रा लखीमपुर जेल में निरूद्ध है। अभी हाल में आर्म्स एक्ट के मामले में पूर्व विधायक की पत्नी एवं पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस ने भतीजे मनोज कुमार मिश्रा निवासी खपटिहां हंडिया प्रयागराज के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि ज्ञानपुर कोतवाली में बलवा, 120 बी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वह वांछित है। वह पूर्व विधायक विजय मिश्र का भतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार मनोज मिश्र पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बताया कि अगर उच्चाधिकारियों की तरफ से उससे अधिक इनाम घोषित किया जाएगा तो वह स्वत: समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed