फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reward declared on corona warrior attackers

कोरोना योद्धा के हमलावरों पर इनाम घोषित

Sat, 29 Aug 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Reward declared on corona warrior attackers
ज्ञानपुर। भदोही नगर में कोरोना योद्धाओं पर हमला करने के तीन आरोपियों पर आखिरकार पुलिस प्रशासन ने ढाई-ढाई हजार का इनाम घोषित कर दिया। करीब तीन महीने से उनकी गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में पशु तस्करी से लेकर बूचड़खाना संचालन पर पूरी तरह रोक है लेकिन भदोही नगर में अवैध तरीके से तीन साल से संचालन हो रहा था। लॉकडाउन के दौरान तीन मई को सफाई के दौरान सफाईकर्मियों ने मवेशियों का मलबा देखा तो पोल खुली। पूर्व भाजपा नेता जावेद कुरैशी और उनके तीन समर्थकों ने सफाई कर्मचारियों पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना था कि सभी फरार चल रहे लेकिन हकीकत इससे जुदा रही। सभी आरोपी अक्सर मोहल्ले में देखे जाते। फिलहाल ढाई माह बाद एसपी की ओर से तीन के खिलाफ इनाम घोषित किया गया। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि आरोपी नेहाल, गोलू और इरफान पर ढाई-ढाई हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed