फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Result hundred percent of all schools in the district

जिले के सभी विद्यालयों का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

Sun, 29 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 29 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Result hundred percent of all schools in the district
सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ातीं स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी।
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हाईस्कूल का परिणाम शनिवार को दोपहर बाद घोषित हो गया। पूर्व के वर्षों की तरह इस साल भी बेटियां फिर शिखर पर रहीं। जिले के ज्यादातर विद्यालयों के10 सीजीपीए में छात्राएं आगे रहीं। रिजल्ट आते ही मेधावियों का चेहरा खिल उठा। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन

सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद घोषित हो गया। साइबर कैफे, मोबाइल के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपना रिजल्ट देखा। उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। दयावंती पुंज माडल स्कूल सीतामढ़ी के 20 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया। इसमें आभा जायसवाल, अजय चतुर्वेदी, अजय कुमार मिश्रा, काजल जायसवाल, मानसी सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति,  साक्षी पांडेय, सुमित मिश्रा, शिखा जायसवाल, सौरभ सिंह, विक्रम सिंह, अजय कुमार मिश्र, आकाश सिंह, अवनीष तिवारी, चिरंजीव बिंद, लवकुश तिवारी, राजीव तिवारी, ऋषभ मिश्रा, सौरभ प्रताप सिंह, श्रेजल केशरवानी और शुभम सिंह शामिल रहे। प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी ने कहा कि 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले विद्यालय के दस गरीब होनहारों को पुरस्कृत किया जाएगा। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही में 10 सीजीपीए मे ंअदिति सुनेजा, अजय कुमार गुप्ता, अंकेश पटेल, आयुष नायर, चंद्रशेखर, गौरव त्रिपाठी, अतहर खान, हर्ष दूबे, लक्ष्मी शेखर, शादाब अंसारी, प्रगति शुक्ला, प्रज्ञा सिंह, प्रिया जायसवाल, रजनीश अग्रहरि, रिया राय, शिवम अग्रवाल, शिवम कुमार बिंद ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी मेहरा और प्रबंधक पुनीत मेहरा ने कहा कि विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। खमरिया संवाददाता के अनुसार, नगर के टेंडर हर्ट्स स्कूल में सात छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। इसमें हारुन रशीद, दानिश आलम,  सौम्या, काव्या त्रिपाठी, जय प्रकाश पाल, संदीप रावत, मधु मिश्रा, शालिनी, प्रिया अग्रवाल, मयंक गुप्ता, श्रेष्ठदेव मिश्रा, हरीश बरनवाल शामिल रहे। प्रबंधक श्रीमती कीर्तन कोकिला और प्रधानाचार्य एसपी विश्वकर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर का रिजल्ट भी बेहतर रहा। विद्यालय के 79 छात्र-छात्राओं में 11 ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया। इसमें निशा मिश्रा, अभिनव गुप्ता, अंकुर गुप्ता, लकी तिवारी, राज मिश्रा सहित अन्य रहे। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एसबीएस यादव ने बताया कि जनपद के सीबीएसई विद्यालयों में छात्राओं ने छात्रों से बाजी मार ली। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर की छात्रा रिया त्रिपाठी ने 10 सीजीपीए अंक के साथ सभी विषयों में ए 1 और ए 1 प्लस ग्रेड प्राप्त किया। इसी तरह मशरीब खान ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed