फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reservation letter of 75 villages missing from CDPO office

सीडीपीओ दफ्तर से 75 गावों की आरक्षण पत्रावली गायब

Tue, 06 Jul 2021 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Reservation letter of 75 villages missing from CDPO office
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति की कवायद तेज हो गई है। पांच ब्लॉक और भदोही नगर में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई, लेकिन डीघ ब्लॉक के सीडीपीओ कार्यालय से 75 गांवों की आरक्षण पत्रावली ही गायब है। इससे विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है। जिससे डीघ ब्लॉक में 15 ग्राम पंचायतों को छोड़कर अन्य 75 गावों में अब तक आरक्षण तय नहीं हो पा रहा है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में 1492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें करीब 148 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है। इन केंद्रों पर करीब तीन हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं तैनात रहीं। करीब चार माह पूर्व 62 साल की उम्र पूरा कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई। अब रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय स्तर से तैयारी तेज कर दी गई है। 180 आंगनबाड़ी और 225 सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए विभाग सामान्य, ओबीसी और एससी का आरक्षण तय कर रहा है। औराई, ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही, अभोली और भदोही नगर में रिक्त सीटों के आरक्षण करीब-करीब पूर्ण हो चुके हैं। डीघ ब्लॉक के सीडीपीओ कार्यालय में 75 गावों में तैनात रहीं आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं से जुड़ी आरक्षण की पत्रावली नहीं मिल रही है। जिससे विभाग आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed