{"_id":"67292bd2088ea73ac60c2344","slug":"requested-eight-times-to-investigate-misuse-of-funds-investigation-has-not-been-done-till-now-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118585-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: धन के दुरुपयोग की जांच के लिए आठ बार लगाई गुहार, अब तक नहीं हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: धन के दुरुपयोग की जांच के लिए आठ बार लगाई गुहार, अब तक नहीं हुई जांच
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां से आए फरियादी ने गुहार लगाई कि वह आठ बार से गांव में विकास कार्यों में धांधली की जांच के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। यह कहना है संपूर्ण समाधान दिवस पर आए एक फरियादी रविकांत पांडेय का।
जिले के तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 104 फरियादियों के प्रार्थना पत्र आए। इसमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि 89 लंबित रह गए। सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी और एडीएम की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। लंबित मामलों का निस्तारण करने के लिए टीम गठित की गई।
नवंबर के पहले शनिवार को गोवर्धन पूजा होने से सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील ज्ञानपुर में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण गिरि की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। तहसील में बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग आदि के कैंप का अधिकारियों ने अवलोकन किया। यहां 19 शिकायतें आईं, जिसमें चार का निस्तारण किया गया। 15 लंबित मामलों को निस्तारित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कराएं। कहा कि शिकायतकर्ता की बातों को गंभीरता से सुनें। राजस्व और जमीन प्रकरण शिकायत के निस्तारण के लिए मौके पर जाकर जांच करें। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय आदि रहे। भदोही तहसील में एसडीएम भान सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 39 प्रार्थना पत्र आए, इसमें चार निस्तारित हुए। औराई में एसडीएम बरखा सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 46 प्रार्थना पत्र आए, इसमें सात का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो:09
केस-1- सुरियावां ब्लॉक के चौरापुर बैदान गांव निवासी रविकांत पांडेय ने पत्रक देकर गुहार लगाई। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में वह आठ बार प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। गांव में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन ग्राम पंचायत की जांच नहीं की जा रही है।
-- -- -- -- -- -
फोटो:08
केस-2- चौरी के दुरांसी गांव निवासी डॉ. वीएन त्रिपाठी ने कहा कि चार बार से तहसील में शिकायत की जा रही है। हर बार अधिकारी को निर्देश दिया जाता है, लेकिन गांव के विकास कार्य की जांच नहीं कराई जा रही है। गांव में स्ट्रीट लाइट बिना लगे भुगतान हो चुका है। कई और विकास कार्य में धांधली की गई है।