फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Report sent to the Director of Panchayati Raj to conduct three-tier panchayat electionsReport sent to the Director of Panchayati Raj to conduct three-tier panchayat elections

Bhadohi News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए पंचायती राज निदेशक को भेजी रिपोर्ट

Fri, 02 Jan 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Report sent to the Director of Panchayati Raj to conduct three-tier panchayat electionsReport sent to the Director of Panchayati Raj to conduct three-tier panchayat elections
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। चुनाव में अभी चार से पांच महीने शेष हैं, लेकिन गांव-गांव अब चुनावी माहौल बनने लगा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कार्यकाल 26 मई और 19 जून 2026 तो जिला पंचायत का कार्यकाल 11 जुलाई, क्षेत्र पंचायत प्रमुख का 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। चुनाव के लिए दावेदार अभी से लोगों से मिलकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग ने निर्धारित समय सीमा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए पंचायती राज निदेशक को रिपोर्ट भेजी है।
जिले में 26 जिला पंचायत सदस्य, 546 ग्राम प्रधान, 661 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 6848 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होना है। साल 2021 में हुए चुनाव को अब धीरे-धीरे पांच साल पूर्ण होने को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की ओर से मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद आपत्ति लेकर उसका निस्तारण किया जा रहा है।
पिछले दिनों निदेशक पंचायती राज के पत्र पर डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत से रिपोर्ट मांगा है। इसके आधार पर निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।
जिले में 546 में से करीब 500 प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है, हालांकि कोरम न पूरा करने की स्थिति में कुछ पंचायतों में प्रधानों का 19 जून 2026 को पूरा होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल 11 जुलाई को पूरा होगा। ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल 19 जुलाई 2026 को पूरा होगा। डीपीआरओ संजय मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट निदेशालय में भेज दी गई है। आरक्षण के लिए अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed