फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   report poisitive

कोलकोता से लौटे प्रवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 23 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
report poisitive
जिला अस्पताल में प्रवासियों की स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को औराई के मूलापुर गांव निवासी एक प्रवासी वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुखार आने पर मिर्जापुर में 18 जून को उसका सैंपल लिया गया था। संक्रमित को भदोही के एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया और उक्त बस्ती को सील की गई।
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली समेत दूसरे शहरों से जिले में प्रवासियों की संख्या बढ़ने से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। प्रतिदिन आने वाली रिपोर्ट में एक से लेकर 10-12 संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में औराई के मूलापुर गांव का एक वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला। बताया जाता है कि पांच जून को वृद्ध कोलकाता से घर आया था। बुखार होने पर वह 18 जून को मिर्जापुर अस्पताल उपचार कराने के लिए गया। लक्षण मिलने पर उसका सैंपल लिया गया। सोमवार की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित को एंबुलेंस से एल-1 भदोही अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटा। अब तक जिले में 119 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 75 स्वस्थ हो चुके। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर नजर डाली जाए तो अब तक 4408 कोरोना संदिग्धों का सैंपल लिया गया, जिसमें 4090 का रिजल्ट आ चुका है। मंगलवार को 155 का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब भी 318 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed