{"_id":"576af7fb4f1c1b5964b48f8f","slug":"repeatedly-against-transformer-burn-ajiteshn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने के विरोध में एजिटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने के विरोध में एजिटेशन
bhadohi hindi news
Updated Thu, 23 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
लगाने के कुछ समय बाद ही लगातार तीसरी बाद ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज नगर के मिर्जापुर त्रिमुहानी निवासी नागरिकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार की शाम को नाराज नगरवासियों ने मिर्जापुर रोड त्रिमुहानी पर चक्काजाम कर दिया। आरोप लगाया कि जानबूझकर त्रिमुहानी पर पर्याप्त क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। इससे लगाने के कुछ देर बाद ही फुंक जा रहा है। इससे गर्मी और उमस होने से लोगों की समस्या गंभीर होती जा रही है।
दर्जनभर से अधिक की संख्या में जुटे नागरिकों ने बताया कि मिर्जापुर त्रिमुहानी पर लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से नगर के खड़हट्टी मोहाल, पसियान मोहाल और मिर्जापुर रोड पर आपूर्ति की जाती है। एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर जलने पर उसे बदला गया। वह भी लगाते ही जल गया। इसके बाद गत रविवार को ट्रांसफार्मर शाम को लगाया गया। इसके बाद भोर में ही ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इससे तीन चार मोहल्लों में बिजली की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। इस तरह तीन-तीन ट्रांसफार्मर जलने से उक्त मोहल्लों के नागरिक पखवारेभर से अधिक समय से भीषण गर्मी में परेशानी झेल रहे हैं। आधे घंटे तक मिर्जापुर त्रिमुहानी जाम रही, लेकिन इस दौरान मौके पर ही कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद नागरिक स्वत: जाम समाप्त कर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे को समस्या से अवगत कराकर तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। इसके अलावा ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की।