फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Repair completed, traffic started on Sitamarhi-Mishrapur Pipapul

Bhadohi News: मरम्मत पूरी, सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपापुल पर आवागमन शुरू

Sat, 18 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Repair completed, traffic started on Sitamarhi-Mishrapur Pipapul
जिले के धार्मिक स्थल सीतामढ़ी और मिर्जापुर के मिश्रपुर गंगा में बने पीपा पुल पर शुक्रवार की शाम आवागन शुरू हो गया है। मकर संक्रांति की सुबह पुल टूटने से आवागमन बाधित था। मिर्जापुर पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने करीब 50 मजदूरों को लगाकर युद्धस्तर पर पीपा पुल की मरम्मत कराई। जिससे तीन दिनों में ही पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

इस साल गंगा का जलस्तर अधिक होने के कारण जिले के तीनों पीपा पुलों का निर्माण नियत समय से काफी विलंब से हो पाया। धनतुलसी डेंगुरपुर और रामपुर पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग भदोही करता है। वहीं सीतामढ़ी मिश्रपुर पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी गंगा नदी में इस बार बीच में गंगा रेत पड़ने से गंगा दो भागों में बंट गई है। जिस कारण पीपा पुल का निर्माण भी दो खंडो में करना पड़ा है। 94 पीपों को जोड़ने के बाद कई पीपे कम पड़ गए थे। जिसके बाद बालू की बोरियों से सड़क निर्माण किया गया था। मंगलवार को गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने के बाद गंगा की धारा के तेज प्रवाह से गंगा में लगाई गई बल्लियां खिसक गई थीं। जिससे पीपा पुल का लगभग 15 मीटर भाग क्षतिग्रस्त होकर गंगा में गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर पीडब्लयूडी विभाग के अवर अभियंता ने चार दिनों में पीपा पुल का निर्माण करने का दावा किया था। हालांकि तीन दिन में ही पीपा पुल का काम पूरा हो गया। पीपा पुल के अवर अभियंता बीसी राम ने बताया कि मजदूरों को लगाकर पीपा पुल का निर्माण पूरा कर दिया गया है। शाम चार बजे से आवागमन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed