फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relief from sunshine, melting persists

खिली धूप से मिली राहत, गलन बरकरार

Sun, 31 Jan 2021 04:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine, melting persists
ज्ञानपुर। करीब एक पखवारे बाद रविवार की सुबह से दिन भर धूप खिली रही। इससे कड़ाके की ठंड से लोगों राहत जरूर मिली, लेकिन पछुआ हवाओं से शाम को गलन से ठिठुरन बढ़ जा रही है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम पारा शनिवार से कम रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के आसपास बैठे रहे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के बाद से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। करीब 15 से 16 दिनों तक सुबह घने कोहरे और गलन भरी हवाओं से दिन की शुरूआत होती थी। बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिन भर धूप नहीं निकली। शनिवार को दोपहर बाद धूप निकली लेकिन गलन बनी रही। रविवार को सुबह से आसमान साफ होने से धूप निकली। जिससे कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली। छुट्टी का दिन होने से अधिकतर लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आए। सुबह शाम की गलन लोगों की बेकरारी बढ़ाए हुए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 31 जनवरी को अधिकतम 19.9 डिग्री जबकि रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। बताया कि एक फरवरी को कोहरा छाए रहने के आसार हैं। धूप भी निकल सकती है। दिन का अधिकतम 19.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 रहेगा। पश्चिमी हवाओं के कारण कोल्ड डे वाली स्थिति भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed