फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relief for BJP MLA, Protest application canceled

भाजपा विधायक को राहत, प्रोटेस्ट आवेदन निरस्त

Fri, 19 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Relief for BJP MLA, Protest application canceled
ज्ञानपुर। भदोही भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित छह लोगों को कोर्ट से राहत मिली है। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पीड़िता के प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस के फाइनल रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन

वाराणसी की एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी सहित उनके पुत्र दीपक तिवारी, प्रकाश तिवारी, नीतेश और भतीजे संदीप त्रिपाठी संग चंद्रभूषण तिवारी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गर्भपात करा दिया। मामले में भदोही कोतवाली में सभी आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना में भदोही विधायक सहित छह लोगों को क्लीन चिट देकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, जबकि मुख्य आरोपित संदीप त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक अन्य के खिलाफ मारपीट के आरोप में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में फाइनल रिपोर्ट निरस्त करते हुए विधायक सहित अन्य को तलब करने की मांग की थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पर्याप्त आधार न मिलने पर अदालत ने पीड़िता के प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। हालांकि आरोपी संदीप तिवारी को तीन जुलाई को तलब किया है। पीड़िता ने कहा कि न्याय का दरवाजा अभी बंद नहीं हुआ है। वह न्याय के लिए सेशन कोर्ट और जरूरत पड़ेगी तो हाईकोर्ट तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed