फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Released 12 years ago, no books left, no furniture

Bhadohi News: 12 साल पहले लोकार्पण, न किताबें बची, न फर्नीचर

Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Released 12 years ago, no books left, no furniture
ज्ञानपुर/औराई। जिले की हर ग्राम पंचायत में ज्ञानालय के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास हो रहा है, लेकिन औराई में 20 लाख की लागत से बने राजकीय जिला पुस्तकालय पर न तो अफसर और न ही जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया। जिससे 12 साल में वहां न किताबें बचीं और न ही संसाधन। जिससे छात्र-छात्राओं का ज्ञान बढ़ाने वाला पुस्तकालय खंडहर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

बसपा सरकार में तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र ने 27 जुलाई 2011 को औराई के दरथुवां गांव में 20 लाख की लागत से बने राजकीय जिला पुस्तकालय का लोकार्पण किया। वहां तमाम किताबें उपलब्ध कराई गईं और बैठने के भी अच्छी सुविधा की गई। कुछ महीने तक वहां सबकुछ ठीक चला। छात्र-छात्राएं भी पहुंचे, लेकिन धीरे-धीरे वहां की पुस्तकें, फर्नीचर, पंखे सब गायब हो गई। पुस्तकालय तक आने-जाने का मार्ग न होने से अधिक दिक्कत हुई। आलम यह है कि लोकार्पण के 12 साल बाद पुस्तकालय की खिड़कियां जहां टूट चुकी हैं। वहीं पूरा भवन खंडहर में बदल चुका है।
विज्ञापन

आसपास जंगली घास होने से यहां जल्दी कोई आता नहीं है। ग्रामीण रमेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के ध्यान न देने से पुस्तकालय बदहाल हो गया। नशेड़ियों ने भवन की खिड़की, दरवाजे आदि तोड़कर बेच दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने कहा कि राजकीय पुस्तकालय काफी पुराना है। पूर्व में किन कारणों से वहां दुर्व्यवस्था हुई। जल्द ही उसे दिखवाया जाएगा। अगर चलने लायक होगा तो उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed