{"_id":"61a5249ab73aba55492b1565","slug":"rejuvenation-pole-open-in-inspection-clarification-sought-from-three-bhadohi-news-vns6252251129","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में खुली कायाकल्प की पोल, तीन से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में खुली कायाकल्प की पोल, तीन से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में कराए जा रहे ऑपरेशन कायाकल्प की पोल आखिरकार अधिकारियों के सामने खुल ही गई। सोमवार को परिषदीय स्कूलों की जांच करने के लिए गए मुख्य विकास अधिकारी को स्कूलों में कई कमियां मिली। इस पर उन्होंने प्रधान, सचिव और प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। एमडीएम में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई आदि के लिए संबंधितों के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय अजयपुर में पहुंचकर निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने व क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। चहारदीवारी का निर्माण कराने व सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक को दिया। सीडीओ ने कहा कि यहां के सचिव, प्रधान व प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय कटेबना में जर्जर भवन को लेकर जेई औराई से बात कर सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा। जिससे भवन के मरम्मत के लिए कार्रवाई की जा सके। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। किचन में टाइल्स लगवाने, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेबना में किचन गार्डेन बनाने के कहा। प्राथमिक विद्यालय घरांव व सम्हई में पहुंचकर निरीक्षण किए। शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने व शिक्षण कार्य करने के साथ मिशन कायाकल्प के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराने का निर्देश दिया।