फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rejected candidates overshadowed by political parties

राजनीतिक दलों पर भारी पड़ निर्दल उम्मीदवार

Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rejected candidates overshadowed by political parties
ज्ञानपुर (भदोही)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने विभिन्न दलों को नकार दिया। 26 जिला पंचायत सीटों में 8 से अधिक पर निर्दल प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों में शुमार भाजपा तीन सीट और सपा तीन सीट जीतकर दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सकी। वहीं बसपा भी जहां तीन सीटों पर सिमट गई तो देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का जिला पंचायत में इस बार खाता भी नहीं खुल सका।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार शाम तक जिला प्रशासन ने 26 जिला पंचायत में से देर शाम तक कुल 17 सीटों की अधिकारिक घोषणा करके विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान कुल 08 निर्दल, एक निषाद पार्टी, तीन समाजवादी पार्टी और तीन भाजपा के प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। वहीं औराई ब्लॉक के वार्ड 24 और 26 में जीत को लेकर घंटो कलेक्ट्रेट पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले में 15 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। इसमें 26 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर कुल 519 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इस दौरान में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस और निषाद पार्टी के उम्मीदवार मैदान में आए थें। रविवार और सोमवार को मतगणना के बाद प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन जिला पंचायत सदस्य की मतगणना मंगलवार को सुबह तक चली। प्रशासन की ओर से सोमवार शाम को कुछ प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया गया। मंगलवार को सुबह से ही विजेता प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचनें लगे। दोपहर तक बड़ी संख्या में समर्थक मुख्यालय के बाहर जुट गए। औराई के वार्ड 24 और 26 में जीत को लेकर प्रत्याशियों और निर्वाचन अधिकारियों के बीच घंटो विवाद हुआ। जिसको लेकर कलेक्ट्रेट पर गहमागहमी का माहौल रहा।
इस क्रम में मंगलवार शाम सात बजे तक प्रशासन ने 26 में 12 सीटों की आधिकारिक रूप से घोषणा की। इसमें वार्ड एक से सपा समर्थित सीमा यादव, वार्ड दो से निर्दल अवधेश कुमार, वार्ड तीन से निर्दल निशा सरोज, वार्ड चार से सपा प्रत्याशी नीरा देवी, वार्ड पांच से निर्दल सुनीता, वार्ड छह बसपा प्रत्याशी ज्योति आंबेडकर, वार्ड सात से निर्दल आशीष सिंह, वार्ड आठ से निर्दल चंद्रभूषण त्रिपाठी, वार्ड नौ से निर्दल अनिरूद्ध त्रिपाठी, वार्ड 10 से भाजपा समर्थित फूलचंद्र, वार्ड 11 से निषाद पार्टी के प्रत्याशी मुनेश्वर गुप्ता, वार्ड 12 से निर्दल विशुन लाल, वार्ड 13 से सपा के मनोज यादव, वार्ड 14 से निर्दल अंजनी शुक्ला, वार्ड 15 से निर्दल राजेंद्र बघेल, वार्ड 16 से निर्दल शालिनी सरोज, वार्ड 17 से भाजपा समर्थित छाया मिश्रा, वार्ड नंबर 18 से बसपा प्रत्याशी धनराज निषाद, वार्ड नंबर 19 से बसपा प्रत्याशी रामजियावन बागी और वार्ड 24 से भाजपा समर्थित अमित सिंह निर्वाचित हुए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में विजेता उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया।
पुलिस छावनी में तब्दील रहा कलेक्ट्रेट परिसर
ज्ञानपुर। जिला पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य सीट की मतगणना मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहीं। इस क्रम में कुल 26 जिला पंचायत सदस्य की सीटों में वार्ड 24 और 26 के परिणाम को लेकर शाम तक लोगों की सांसे अटकी रही। करीबी उम्मीदवारों ने प्रशासन पर सत्तापक्ष के ईशारे पर हारे प्रत्याशी को विजेता घोषित करने का आरोप भी स्त्रत्त्लगघाया जिसको लेकर कलेक्ट्रेट पर दिन भर गहमागहमी रही। वहीं बवाल की आशंका को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे दिन भर सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ ज्ञानपुर के कोतवाल डटे रहें ।

निर्दलियों को अपने पाले में खिंचने की कोशिश
-ज्ञानपुर। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी का टिकट न मिलने से निर्दल ताल ठोंकने वाले अधिकतर प्रत्याशियों की किस्मत चमक गई है। चुनावी नतीजे के बाद 26 जिला पंचायत वाले अध्यक्षी के लिए सपा और भाजपा दोनों को बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है। ऐसे में निर्दलियों की डिमांड अब ज्यादा बढ़ गई है। जो कभी भाजपा और सपा में नहीं थे उन्हें अब पार्टी के पदाधिकारी अपने पाले में खिंचने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed