फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Refusal to take letter by post, Savings Officer will investigate

डाक से पत्र लेने से इंकार, बचत अधिकारी करेंगे जांच

Sat, 18 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Refusal to take letter by post, Savings Officer will investigate
भ्रष्टाचार पर सरकार भले ही जीरो टोलेरेंस की बात करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति उलट है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने नियुक्ति और आरक्षण के मामले में डाक से भेजे गए पत्र को लेने से इंकार कर दिया, जिसको लेकर डीएम ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने मामले की जांच के लिए बचत अधिकारी अजय सिंह को नामित किया। एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। दो महीने पूर्व अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने अभोली, सुरियावां और औराई में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नियुक्ति के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सूचना मांगी थी। विभाग ने उक्त पत्र को लेने से इंकार कर दिया। अधिवक्ता ने पत्रों के संस्करण पोस्ट ट्रैकिंग सहित लगाते हुए डीएम से जांच कराने की मांग की। प्रभारी डीपीओ मंजू वर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed