फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Recovery notice issued to two VDOs for financial irregularities

Bhadohi News: वित्तीय गड़बड़ी में दो वीडीओ को रिकवरी नोटिस

Mon, 22 Dec 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Recovery notice issued to two VDOs for financial irregularities
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के घसकरी गांव में नौ लाख 40 हजार रुपये के घोटाले में ग्राम प्रधान मनीष यादव का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज हो चुका है। शिकायतकर्ता कमलाकांत दूबे की हत्या के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। घोटाले में शामिल दो ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशासन ने रिकवरी का नोटिस भेजकर इतिश्री कर ली है। अब तक ठोस कार्रवाई न होने से तमाम सवाल उठने शुरू हो गए हैं। घसकरी गांव निवासी कमलाकांत दूबे ने कुछ माह पूर्व गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा ने गांव में जांच की, जिसमें नौ लाख 40 हजार रुपये की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई। पाया गया कि प्रधान ने अपने भाई, भतीजे और पड़ोसियों के नाम पर मनरेगा का भुगतान कर दिया है। रिश्तेदार और घर के सदस्यों के नाम बनी फर्म को भुगतान किया गया। जांच में फर्म को अनियमित तरीके से चार लाख 93 हजार 544 रुपये दिए गए। इसके अलावा मनरेगा मजदूरी में तीन लाख 14 हजार 744 रुपये समेत कुल नौ लाख 40 हजार 703 रुपये का गबन पाया गया। नवंबर में ग्राम प्रधान और दो वीडीओ को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया। सही जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। इसी दौरान गत बुधवार को शिकायतकर्ता कमलाकांत दूबे की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इसमें ग्राम प्रधान समेत चार आरोपी बनाए गए। प्रधान समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अब तक प्रकरण में वीडीओ कौशल और पूजा के खिलाफ विभागीय स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसे लेकर तमाम सवाल उठने लगे हैं। जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि दोनों वीडीओ ने नोटिस के जवाब दिए हैं, जिसकी जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed