फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Record rain in 24 hours... Schools, Anganwadi and hospitals filled to the brim, yellow alert for three days

Bhadohi News: 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश... स्कूल, आंगनबाड़ी व अस्पताल लबालब, तीन दिन का यलो अलर्ट

Sun, 24 Aug 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Record rain in 24 hours... Schools, Anganwadi and hospitals filled to the brim, yellow alert for three days
बारिश के बाद ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर जल जमाव से होकर जाते वाहन। संवाद
ज्ञानपुर। इंद्रदेव की मेहरबानियों से पखवारेभर बाद कालीन नगरी को उमसभरी चिपचिपी गर्मी से राहत मिल गई। 24 घंटे में अगस्त में रिकार्ड 44 मिमी बारिश हुई। इससे स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, कोतवाली, अस्पतालों, ब्लाॅक परिसर और विभिन्न मार्गों पर भारी जलभराव हो गया। औराई में जर्जर बिजली का पोल मकान पर गिर गया। हालांकि पूरा परिवार करंट की चपेट में आने से बच गया। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश सब्जी की फसल के लिए नुकसानदेह है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट हुई है। जिले में 25 अगस्त तक येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में विकसित कम दबाव क्षेत्र और उत्तर पश्चिम क्षेत्र की तरफ गतिशील होने के कारण जिले में अचानक मौसम बदला है। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन होती रही। ज्ञानपुर की दुर्गागंज त्रिमुहानी पर करीब एक फीट तक बारिश का पानी लग गया। दुकानों में पानी घुस गया। गोपीगंज के अंजही मोहाल की सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क पर पानी भरने से आवागमन में दिक्कत हुई। महराजगंज बाजार में निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात का पानी लगा। सर्रोई के प्रजापतिपुर से चौबेपुर मार्ग जलमग्न हो गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र अभोली, चौरी के वेदमनपुर गांव में तालाब का पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है। औराई सीएचसी और ब्लाॅक परिसर में बरसात का पानी एकत्रित हो गया। कोतवाली के सामने यही स्थिति रही। नगर विभाग के एक्सईएन सुधीर पाल के अनुसार गंगा का जलस्तर वर्तमान में 74.34 मीटर है, जो समान्य से भी कम है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेष सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 25 अगस्त तक येलो अलर्ट है। इस दौरान मध्यम बारिश होगी। मौसम में नमी होने से तापमान में 5.4 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गिर्दबड़गांव, प्राथमिक विद्यालय संवरपुर, महराजगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज के मुख्य गेट सहित विद्यालय परिसर में बारिश का पानी लगा रहा। 50 स्कूलों के परिसरों में बरसात का पानी लग गया। आंगनबाड़ी केंद्र संवरपुर भी जलमग्न हो गया। गोपीगंज राजमार्ग के गोपपुर से मिर्जापुर रोड जाने वाली सड़क बारिश से डूब गई। सुरियावां के नेता नगर में भी समस्या बरकरार रही। भदोही स्टेशन रोड और चौरी स्टेशन रोड पर जलजमाव की समस्या देखी गई। दुर्गागंज तिराहे पर दुकान के अंदर पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई कोतवाली क्षेत्र की उगापुर बाजार में शुक्रवार की रात एक मकान पर 33 हजार बिजली का तार गिर गया। खंभा जर्जर होने के कारण यह हादसा हुआ। संयोग रहा कि पूरा परिवार मेला देखने गया था। इससे सभी बच गए। छगन उपाध्याय के मकान की तीसरी मंजिल पर बिजली का तार गिर गया। दूसरी और तीसरी मंजिल पर कोई नहीं रहता था। खंभा गिरने से तीसरी मंजिल की वायरिंग ध्वस्त हो गई। पीड़ित ने कई बार शिकायत की थी। मौके पर एक्सईएन ऋषिदेव यादव, थाना प्रभारी राम सरीक गौतम पहुंचे। स्थानीय प्रमुख उद्यमी सूर्यमणि तिवारी समेत अन्य बताया कि क्षेत्र के कई पोल जर्जर हो गए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। तारों के केबिलीकरण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed